{"_id":"5fc7c1af8ebc3e9bc61cca5b","slug":"saimpal-phel-hone-se-bhaajapa-neta-ka-dhaan-kray-kendr-prabhaaree-se-hua-vivaad-farrukhabad-news-knp5976016177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल फेल होने से भाजपा नेता का धान क्रय केंद्र प्रभारी से हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल फेल होने से भाजपा नेता का धान क्रय केंद्र प्रभारी से हुआ विवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। धान का सैंपल फेल होने पर भाजपा नेता का क्रय केंद्र प्रभारी से विवाद हो गया। क्रय केंद्र प्रभारी ने भाजपा नेता समेत छह पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
सचिव शिवराज सिंह को साधन सहकारी समिति गनीपुर जोगपुर धान क्रय केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। मंगलवार को शिवराज सिंह धान क्रय केंद्र पर बैठे थे। उसी समय कस्बा निवासी भाजपा नेता, उसके दो चचेरे भाई तथा तीन अज्ञात लोग आए। भाजपा नेता ने मामा का धान न खरीदने पर सचिव को धमकाया। सचिव ने सफाई दी कि उनके मामा के धान का सैंपल जांच में फेल हो गया है। इस कारण खरीद नहीं होगी। यह सुन भाजपा नेता गालीगलौज कर हाथापाई करने पर आमादा हो गए। केंद्र पर मौजूद किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारी को बचाया। क्रय केंद्र प्रभारी ने भाजपा नेता पर शाम को मोबाइल से गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
बुधवार को सचिव शिवराज सिंह ने भाजपा नेता, उसके दो चचेरे भाइयों सहित छह लोगों के खिलाफ थाने में सरकारी कार्य में बाधा, गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। एसओ पूनम जादौन ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।