{"_id":"6967de6dd2d44b590e0cd88e","slug":"sahara-aligarh-reached-the-final-by-defeating-amroha-by-40-runs-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-135827-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अमरोहा को 40 रन से हराकर सहारा अलीगढ़ फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अमरोहा को 40 रन से हराकर सहारा अलीगढ़ फाइनल में पहुंची
विज्ञापन
कायमगंज। एसएनएम कॉलेज मैदान में चल रहे ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बुधवार को सहारा अलीगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंसारी वॉरियर्स अमरोहा को 40 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारा अलीगढ़ ने निर्धारित ओवरों में 174 रन बनाए। टीम की ओर से अंकुर चौधरी ने 65 गेंदों पर 45 रन की बेहतरीन पारी खेली जबकि गौरव राघव ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए।
जवाब में अंसारी वॉरियर्स अमरोहा की टीम सिर्फ 134 रन पर ही ढेर हो गई। सहारा अलीगढ़ के अंकुर चौधरी ने तीन विकेट झटके जबकि मोहम्मद उस्मान ने महत्वपूर्ण विकेट लिए। अमरोहा की टीम लगातार विकेट गंवाती रही और लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। मैन ऑफ द मैच का खिताब अंकुर चौधरी को और फाइटर ऑफ द मैच का खिताब अनुभव सिंह को दिया गया।मैच के अंपायर सौरभ जायसवाल और हिमांशु यादव रहे। स्कोरर राजेश सिंह रहे। रेफरी मानस मिश्रा ने मुकाबले की निगरानी की। सहारा अलीगढ़ की कप्तानी अंकुर चौधरी ने और अंसारी वॉरियर्स अमरोहा की कप्तानी आर्यन चौधरी ने की। आयोजक मनोज तिवारी और आमोद शर्मा ने विजेता टीम को बधाई दी।