फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Safai Karamcharis sitting on strike demanding arrears of salary

बकाया वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी

Tue, 29 Mar 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Safai Karamcharis sitting on strike demanding arrears of salary
कायमगंज नगर पालिका में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। बकाया वेतन दिलाने के लिए एक बार फिर पालिका गेट पर झाड़ू टिकाकर सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। सफाई कर्मियों की हड़ताल से सोमवार को नगर में सफाई भी नहीं हुई। कुछ कर्मचारियों ने सफाई की तो हड़ताली कर्मचारियों ने वहां कूड़ा बिखेर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ ने बुधवार को पालिका में बकाया वेतन दिलाने के लिए ज्ञापन दिया था। इसमें मांग पूरी न होने पर सोमवार से हड़ताल कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। मांगें पूरी न होने पर सोमवार की सुबह से ही सफाई कर्मियों ने नगर में सफाई कार्य ठप कर दिया। मोहल्ला गंगा दरवाजा में कुछ कर्मचारियों ने सफाई कार्य किया तो पीछे से हड़ताली कर्मचारी पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने कूड़े के ढेर को फिर से फैला दिया। इसके बाद सफाई कर्मचारी संघ के नेता नगर पालिका पहुंचे। यहां झाड़ू, तसले, फावड़ा आदि नगर पालिका गेट पर टिका दिया और दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। ईओ के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले दो अक्तूबर को भी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना दे चुके हैं। आश्वासन के बावजूद मांगे पूरी नहीं हुईं। उनकी मांग है कि चार माह का बकाया वेतन दिया जाए। दो माह पूर्व रिटायर कर्मचारियों के पीएफ के भुगतान की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के कारण पूरे दिन सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। नालियां साफ नहीं हुईं हैं। धरने पर बैठे कर्मचारियों से पालिका अध्यक्ष ने बातचीत की मगर सफलता नहीं मिली।

यूनियन के नगर अध्यक्ष पिंकू उर्फ गुरुजी, विमल वाल्मीकि भी शामिल रहे। पालिका अध्यक्ष सुनील चक ने कहा कि दो माह का वेतन शासन से ही रुका है, इसमें पालिका का कोई रोल नहीं है। हड़ताल नाजायज की गई है। संविदा कर्मियों को नोटिस जारी किया जा रहा है। जायज मांगे मानी जाएंगी, नाजायज किसी का दबाव बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed