{"_id":"621a6a7fd8c6bf26c230f1a6","slug":"safai-karamcharis-on-strike-demanding-salary-farrukhabad-news-knp682767953","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर
विज्ञापन
कंपिल नगर पंचायत कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। बकाये वेतन व भविष्य निधि (पीएफ) की मांग पर शनिवार को सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी। उनके साथ नलकूप ऑपरेटर, संविदा व ठेके पर कार्यरत कर्मी भी हड़ताल में शामिल रहे। नाराज कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने धरना भी दिया। कर्मियों का कहना है कि उन्हें चार माह से वेतन नहीं दिया गया है।
नगर पंचायत कंपिल के सफाई कर्मी, ठेका व संविदा पर लगे चालक व अन्य कर्मचारी शनिवार सुबह हाथ में झाड़ू लेकर पानी की टंकी परिसर पर एकत्र हुए। वहां पैदल मार्च कर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। गेट पर ही कर्मियों ने झाड़ू रखकर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने बताया कि बीते दो वर्षों से उन्हें समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। पीएफ का पैसा भी खातों में नहीं पहुंच रहा है।
इस वक्त भी चार माह से वेतन नहीं दिया गया है। जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। नगर पंचायत के लिपिक अजय सक्सेना ने हड़ताल की जानकारी ईओ सुभाष चंद्र को दी और टंकी परिसर में ताला डाल दिया। इस मौके पर विलियन, श्याम, सूरजपाल, अमन, राजू, सत्यम, मुबीन आदि कर्मी रहे।
विज्ञापन
सफाई कर्मियों के साथ नलकूप ऑपरेटर भी हड़ताल में शामिल रहे। इस कारण पूरे दिन जगह-जगह पर गंदगी के ढेर लगे रहे। गलियों से लेकर बाजारों तक कूड़ा बिखरा रहा। वहीं, ऑपरेटरों की कमी से नलकूप भी नहीं चल सके। इससे मोहल्लों में पेयजल संकट भी बना रहा।
ईओ सुभाष चंद्र ने बताया कि संविदा कर्मियों को हाल ही में एक माह का वेतन दिया गया है। ठेके पर लगे कर्मचारियों के भुगतान का चेक बन गया है। नगर पंचायत के पास धन की कमी है। इसलिए समस्या आ रही है। धन आने पर पीएफ भी जमा करा दिया जाएगा। सफाई कर्मियों को किसी तरह दिक्कत न होने दी जाएगी।

कंपिल में कायमगंज रोड पर सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD