{"_id":"66d8cc398a6a5643fd03ff14","slug":"sadhus-body-found-at-panchal-ghat-north-bandha-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-115154-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पांचाल घाट उत्तरी बंधा पर मिला साधु का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पांचाल घाट उत्तरी बंधा पर मिला साधु का शव
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट उत्तरी बंधा पर वृद्ध साधु का शव पड़ा मिला। पुलिस ने जेब में मिली डायरी के मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर में रखवा दिया गया।
कादरीगेट थाना क्षेत्र की चौकी पांचाल घाट के उत्तरी बंधा पर बुधवार की सुबह एक श्रद्धालुओं ने लगभग 60 वर्ष के एक साधु का शव पड़ा हुआ था। साधु धोती व बनियान पहने था। पास में उसका कमंडल व झोला पड़ा हुआ था। सूचना पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने झोले की तलाशी ली। उसमें एक डायरी मिली।जिसमें कई लोगों के मोबाइल नंबर लिखे हुए थे।
पुलिस ने नबंरों पर बात कर साधु के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। आस पास रहे अन्य साधुओं को बुलाकर साधु के बारे में जानकारी की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय ने बताया कि वृद्ध साधु का शव पड़ा मिला है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।