फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sadhbara Royal team won by eight runs in the super over

सुपर ओवर में सधबाड़ा रॉयल टीम आठ रन से जीती

Thu, 10 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sadhbara Royal team won by eight runs in the super over
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में बैटिंग करता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में गुरुवार को हुए मैच के सुपर ओवर में सधबाड़ा रॉयल ने सधबाड़ा चैलेंजर को आठ रनों से हराया। इससे पहले दोनों ही टीमों ने 101 रन बनाकर मैच को बराबरी पर ला दिया था। विजेता टीम के आकर्ष साध को बेहतर क्षेत्ररक्षण के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

सधबाड़ा चैलेंजर के कप्तान शुभम साध ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 101 रन का स्कोर बनाया। इसमें सनिल ने 27, कप्तान शुुुभम ने 16 और सुमित ने 13 रन का सहयोग किया।
विज्ञापन

सधबाड़ा रॉयल टीम के खिलाड़ी संकेत साध, प्रथम, आकर्ष, वरुण व उन्नत ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में सधबाड़ा रॉयल टीम के खिलाड़ी बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 101 रन बनाए। इसमें वरुण साध ने 30, प्रियम साध ने 38 रन का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों का स्कोर बराबर देख सुपर ओवर कराने का निर्णय लिया गया। इसमें सधबाड़ा रॉयल के कप्तान सूर्यांश व प्रथम मैदान में उतरे, उन्होंने बल्लेबाजी कर 11 रन बनाए। जवाब में सधबाड़ा चैलेंजर टीम ने दो विकेट खोकर तीन रन ही बना पाई।

सधबाड़ा रॉयल ने आठ रन से जीत दर्ज की। टीम के आकर्ष साध ने बेहतर क्षेत्ररक्षण करते हुए दो खिलाड़ियों को रन आउट किया और गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed