फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sachin wanted to make his cousin's wedding memorable

Farrukhabad News: चचेरी बहन की शादी को यादगार बनाना चाहता था सचिन

Thu, 23 Jan 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 23 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sachin wanted to make his cousin's wedding memorable
फर्रुखाबाद। कायमगंज मार्ग पर कार की टक्कर से मरे टेंपो चालक और किशोर के परिजन बेहाल हैं। किशोर सचिन अपनी चचेरी बहन की शादी को यादगार बनाना चाहता था। वह मंगलवार को ही अपनी पसंद के कपड़े लेकर आया था।
विज्ञापन

कायमगंज मार्ग पर हथियापुर पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से बुधवार देर शाम टेंपो चालक शमसाबाद के गांव उलियापुर निवासी राजीव कुमार यादव (40) और उसके साथ बैठा मंझना निवासी सचिन (15) की मौत हो गई थी। लोहिया अस्पताल पहुंचे सचिन की मां गुड्डी देवी बेहाल थीं। कह रही थीं कि सचिन की चचेरी बहन चांदनी की 14 फरवरी को शादी है। वह शादी को यादगार बनाने के लिए मंगलवार को ही अपनी पसंद के कपड़े लेकर आया था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा सचिन सभी का खयाल रखता था। उसके भाई नितिन, नितेश और रजनेश हैं।
विज्ञापन

--------------
वाहन की टक्कर से महिला घायल

फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने के चांदपुर निवासी श्वाति (32) किसी काम से फतेहगढ़ के कैंट की ओर जा रही थीं। उसी समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गईं। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की सूचना पर सेना के दो जवान अस्पताल में हालचाल जानने पहुंचे। महिला के पैर टूटा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed