फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rural body found hanging

ग्रामीण का शव झोपड़ी में फंदे पर लटका मिला

Sat, 14 Mar 2020 07:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Rural body found hanging
अनिल कुमार की फाइल फोटो। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
पति से शुक्रवार रात झगड़ा होने के बाद पत्नी सास की झोपड़ी में बच्चों को लेकर सोने चली गई। सुबह अपनी झोपड़ी में पहुंची तो पति का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला झब्बू सिंह निवासी अनिल कुमार (35) मजदूर था। उसके घर में एक माह पहले आग लग गई थी। सबकुछ जल जाने से परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात अनिल शराब पीकर घर पहुंचा। ये देखकर पत्नी सीमा ने कहा कि बच्चे भूखे हैं। इस पर दंपति में विवाद हो गया। सीमा बच्चों गौरव (6), विष्णु (5), अंजना (8 माह) को लेकर पास की झोपड़ी में रह रही सास रामादेवी के पास सोने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह वह घर पर गई तो अनिल का शव झोपड़ी में धन्नी में बंधी रस्सी के फंदे से लटक रहा था। सूचना पर फोरेंसिक टीम के वैैैज्ञानिक ओमप्रकाश व दरोगा सुरेंद्र मौके पर पहुंचे और जांच की।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में अनिल की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। अल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed