फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Run shopping store at half capacity by issuing tokens

टोकन जारी कर आधी क्षमता से चलेंगे शॉपिंग स्टोर

Sun, 11 Apr 2021 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Run shopping store at half capacity by issuing tokens
कलक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक करते सिटी मजिस्ट्रेट। - फोटो : FARRUKHABAD
टोकन जारी कर आधी क्षमता से चलाएं शॉपिंग स्टोर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने कलक्ट्रेट सभागार में व्यापारी नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने टोकन जारी कर आधी क्षमता से शॉपिंग स्टोर चलाने के निर्देश दिए। साप्ताहिक बंदी के दिन मेडिकल स्टोर को छोड़कर अन्य दुकानें नहीं खोली जाएंगी।
गत वर्ष अप्रैल में जिले का एक व्यक्ति भी संक्रमित नहीं था जबकि इस माह के 11 दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 250 के पार हो चुका है। सर्वाधिक मरीज शहर के हैं। इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, संजीव मिश्रा बॉबी, अल्लादीन, शॉपिंग स्टोर संचालक आदि के साथ बैठक की। सीओ सिटी नीतेश सिंह ने शासन से जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए सुझाव दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि लखनऊ में सभी मॉल सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद के हालात न सुधरे तो यहां भी ये कदम उठाया जा सकता है। उन्होंने भीड़ कम करने के लिए शॉपिंग स्टोर की क्षमता से आधे लोगों को टोकन जारी कर प्रवेश देने के निर्देश दिए। गेट पर ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मास्क लगे होने पर ही प्रवेश दिया जाए। मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर का उपयोग करने का प्रचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार बंद होने से छोटे व्यापारी मायूस
फतेहगढ़ में साप्ताहिक बंदी के दिन मंगलवार को, जबकि शहर में नेहरू रोड पर रविवार को फुटपाथ पर बाजार लगता है। इसमें खासी भीड़ रहती है। इन बाजारों पर रोक लगा दी गई है। छोटे व्यापारियों के नेता नितिन गुप्ता ने कहा कि वे लोग सप्ताह में दो दिन व्यापार कर परिवार का पेट पाल रहे हैं। इसे बंद न किया जाए।

ग्राहकों को अपने पास से मास्क दे देंगे। व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने भी इसका समर्थन किय। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी से वार्ता कर दूसरे स्थान के चयन का भरोसा दिलाया। हालांकि व्यापारियों ने निर्देशों का विरोध तो नहीं किया, लेकिन सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर अपना पक्ष रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed