{"_id":"63f51c211379f0b11a0e46b2","slug":"ruckus-in-arto-office-for-fitness-farrukhabad-news-c-12-1-91265-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फिटनेस के लिए एआरटीओ कार्यालय में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फिटनेस के लिए एआरटीओ कार्यालय में हंगामा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की रसीद लगे होने के बाद फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं जारी होने पर आवेदकों व वकीलों ने एआरटीओ कार्यालय में हंगामा कर दिया। वकीलों ने एक अधिकारी पर घूसखोरी का भी आरोप लगाया।
एआरटीओ कार्यालय में वाहनों की फिटनेस प्रमाणपत्र को लेकर पिछले कई दिनों से अफरा-तफरी का माहौल चल रहा है। शासन का आदेश है कि बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की रसीद के वाहनों की फिटनेस का प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाए। आवेदक फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए प्रपत्रों में डीलर के यहां से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए 750 रुपये जमा करके रसीद लगा रहे हैं।
डीलर अपनी एजेंसी से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को ऑनलाइन वाहन एप पर अपलोड नहीं कर रहे हैं। कार्यालय के अधिकारी ने बिना अपलोड के फिटनेस करने से इन्कार कर दिया। ऐसे में आवेदक एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार की शाम को आवेदक व कई वकील कार्यालय में पहुंचे और शासन के आदेश का हवाला देकर हंगामा कर दिया। वकीलों ने अधिकारी पर घूसखोरी का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने किसी तरह मामले को रफा-दफा किया। एआरटीओ बृजेंद्र चौधरी ने बताया कि उनको प्रकरण की जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई करेंगे।