फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   RT PCR lab to be built in Zonal Training Center

अंचल प्रशिक्षण केंद्र में बनेगी आरटीपीसीआर लैब

Wed, 21 Jul 2021 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
RT PCR lab to be built in Zonal Training Center
लोहिया अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब के भवन के बारे में जानकारी करते सीएमओ। - फोटो : FARRUKHABAD
अंचल प्रशिक्षण केंद्र में बनेगी आरटी पीसीआर लैब
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना जांच के लिए आरटी पीसीआर लैब लगाने के लिए लोहिया अस्पताल स्थित अंचल प्रशिक्षण केंद्र के भवन को चिह्नित किया गया है। सीएमओ ने भवन का ताला तुड़वाकर सभी कमरों की जांच की।
महामारी की तीसरी लहर में जनता को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन काफी गंभीर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त आदि स्वास्थ्य अधिकारी बुधवार को लोहिया अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सीएमएस ने सीएमओ को अस्पताल के मुख्य गेट के पास 29 साल पहले बने अंचल प्रशिक्षण केंद्र के भवन दिखाया। मुख्य गेट की चाबी न मिलने पर ताला तुड़वाया गया।
सीएमओ ने बताया कि इस भवन में स्थान की कोई कमी नहीं हैै। इसके लिए मुख्यमार्ग से अलग गेट भी है। इसलिए किसी को भी दिक्कत भी नहीं होगी। आरटी पीसीआर लैब शुरू होने के बाद जिले की जनता को आसानी हो जाएगी। फिलहाल स्थान को चिह्नित कर जिलाधिकारी के सामने पूरी रिपोर्ट पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed