फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rosa put the worship of Allah in Ramadan by children engaged in the elderly

रमजान में रोजा रख बच्चे से बुजुर्ग तक अल्लाह की इबादत में लगे

Mon, 22 Jun 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 22 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Rosa put the worship of Allah in Ramadan by children engaged in the elderly
भीषण गर्मी के बाद भी रमजान में रोजेदार पूरी शिद्दत से इबादत कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिनभर कामकाज करने के बावजूद रोजादार रोजा जरूर रख रहे हैं। अल्लाह ने रोजादारों के लिए रोजा फर्ज भी किया है। इसके चलते रोजा रखने वालों में भी गजब का उत्साह है। रमजान माह में रोजा रखने वाले दुकानदारों व कामकाजी लोगों की दिनचर्या भी बदली है।

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। मस्जिदें अल्लाहु अकबर की सदाओं से गूंज रही हैं। रमजान के चलते सुबह होते ही मस्जिदों में इबादत शुरू हो जाती है। शहर में जगह-जगह रोजा इफ्तार की पार्टियों का आयोजन भी शुरू हो गया है। रोजा इफ्तार पार्टियों में अकीदतमंद उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। शाम को इफ्तार के दौरान बाजार में

भी अच्छीखासी चहल-पहल रहती है। फास्ट फूड से लेकर फलों की ठेलियों पर भी मुस्लिम भाइयों की भीड़ नजर आती है।
रोजेदारों की दिनचर्या भी बदल गई है। ये शाम को जल्दी सो जाते हैं और रात तीन, साढ़े तीन बजे तक जागकर सहरी करते हैं। कामकाज और रोजा रखे दुकानदारों ने भी दिनचर्या में फेरबदल किया है। गढ़ी कोहना में फास्ट फूड की दुकान किए जावेद

खां कहते हैं कि सुबह 7 से लेकर 11 बजे तक दुकान खोलते थे। रोजा के चलते वह सुबह 8.30 बजे दुकान खोलते हैं। दोपहर में मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आधा, पौन घंटा तक दुकान बंद रखते हैं। तड़के उठना होता है इसलिए रात को आठ, साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed