फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Roofs and walls of half a dozen houses fell in the rain

Farrukhabad News: बरसात में आधा दर्जन घरों की छतें व दीवार गिरी

Fri, 14 Jul 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Roofs and walls of half a dozen houses fell in the rain
कमालगंज। तेज बरसात के दौरान क्षेत्र के अलग-अलग गांव में आधा दर्जन कच्चे मकानों की छतें व दीवारें गिर गईं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। भटपुरा में दीवार गिरने से एक गोवंश की मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार भोर क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इससे कुछ फसलों को फायदा है तो कुछ को नुकसान। भोर में हुई तेज बरसात से क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी गौतम के कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मिट्टी की दीवार में दबने से पड़ोसी राधेश्याम की गाय की मौत हो गई। गदनपुर तुर्रा निवासी दीपक चतुर्वेदी के मकान के बाहर की छत व दीवार बारिश में ढह गई। मितपुरा निवासी मनोज कुमार की छत गिर गई। दौलतपुर निवासी प्रभाशंकर की छत व दीवार गिर गई। गली में मलबा गिरने से आवागमन बाधित हो गया। बंथलशाहपुर निवासी राजेश कुमार का कच्चा घर सुबह करीब पांच बजे बरसात में गिर गया। बताया गया कि राजेश रात में ही परिवार सहित बड़े भाई के घर चले गए थे। उधर बहबलापुर निवासी वीरेंद्र कुमार के घर के दो कच्चे कमरे की छत बारिश में ढह गई। हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। वीरेंद्र ने बताया कि वह कच्चे मकान में रहता है। सुबह वह पत्नी नीलू, पुत्री मोनी, मुस्कान व पुत्र शिवा घर के बाहर बैठे थे। तभी अचानक दो कमरे गिर गए। अब एक कमरा ही बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed