फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   rochak got tenth rank in GATE exam

गेट परीक्षा में रोचक को मिली दसवीं रैंक

Fri, 13 Mar 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 13 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
rochak got tenth rank in GATE exam

इलाहाबाद बोर्ड परीक्षा में जिले में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले सीपी विद्या निकेतन के छात्र रोचक राठौर ने गेट परीक्षा में पूरे देश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। रोचक की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने उसे स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


वर्ष 2010 में इलाहाबाद बोर्ड परीक्षा में जिले में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले सीपी विद्या निकेतन के छात्र रोचक राठौर ने आईआईटी मेन के माध्यम से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नोलॉजी भदोही से बीटेक किया। रोचक ने इस दौरान गेट परीक्षा भी दी।
विज्ञापन


इसमें रोचक  को ऑल इंडिया रैंक  में दसवां स्थान मिला। नगर के मोहल्ला पाठक निवासी रोचक राठौर के पिता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। तब रोचक नौ साल का था। पति की मौत के बाद अपने दो बेटों और एक पुत्री का रोचक की मां ने मेहनत मजदूरी कर पालन पोषण किया। बेटे की  पढ़ाई बंद नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोचक ने इंटर में टाप किया था। उसके आईएएस बनने की इच्छा पूरी करने के लिए नगर के लोग भी मदद कर रहे थे। गेट परीक्षा में दसवीं रैंक हासिल करने पर उसे सीधे दिल्ली आईआईटी में प्रवेश मिलना तय हो गया है। मिस्र की एक कंपनी ने रोचक को 24 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर जॉब देने की भी पेशकश की है।


रोचक ने बताया कि उसका लक्ष्य आईएएस बनना है। रोचक की इस सफलता पर सीपी की प्रबंध निदेशक मिथलेश अग्रवाल ने स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पीरथ, योगेश तिवारी, डा. मनोज तिवारी, विजय गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, आरके वाजपेई, संतोष कालरा ने भी उसे बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed