{"_id":"891cb3e17a2eb0c33f4ad12d8c597721","slug":"rochak-got-tenth-rank-in-gate-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट परीक्षा में रोचक को मिली दसवीं रैंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट परीक्षा में रोचक को मिली दसवीं रैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद बोर्ड परीक्षा में जिले में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले सीपी विद्या निकेतन के छात्र रोचक राठौर ने गेट परीक्षा में पूरे देश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। रोचक की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने उसे स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
वर्ष 2010 में इलाहाबाद बोर्ड परीक्षा में जिले में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले सीपी विद्या निकेतन के छात्र रोचक राठौर ने आईआईटी मेन के माध्यम से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नोलॉजी भदोही से बीटेक किया। रोचक ने इस दौरान गेट परीक्षा भी दी।
विज्ञापन
इसमें रोचक को ऑल इंडिया रैंक में दसवां स्थान मिला। नगर के मोहल्ला पाठक निवासी रोचक राठौर के पिता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। तब रोचक नौ साल का था। पति की मौत के बाद अपने दो बेटों और एक पुत्री का रोचक की मां ने मेहनत मजदूरी कर पालन पोषण किया। बेटे की पढ़ाई बंद नहीं कराई।
विज्ञापन
रोचक ने इंटर में टाप किया था। उसके आईएएस बनने की इच्छा पूरी करने के लिए नगर के लोग भी मदद कर रहे थे। गेट परीक्षा में दसवीं रैंक हासिल करने पर उसे सीधे दिल्ली आईआईटी में प्रवेश मिलना तय हो गया है। मिस्र की एक कंपनी ने रोचक को 24 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर जॉब देने की भी पेशकश की है।
रोचक ने बताया कि उसका लक्ष्य आईएएस बनना है। रोचक की इस सफलता पर सीपी की प्रबंध निदेशक मिथलेश अग्रवाल ने स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पीरथ, योगेश तिवारी, डा. मनोज तिवारी, विजय गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, आरके वाजपेई, संतोष कालरा ने भी उसे बधाई दी।