{"_id":"692b42682a580d72f6011d87","slug":"robind-tops-in-wrestling-vikrant-tops-in-badminton-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-133496-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कुश्ती में रोबिंद, बैडमिंटन में विक्रांत अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कुश्ती में रोबिंद, बैडमिंटन में विक्रांत अव्वल
Sun, 30 Nov 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो-16 कुश्ती प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंदी को पटकनी देता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
फर्रुखाबाद। युवा कल्याण विभाग के तहत चल रही विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन में विक्रांत और कुश्ती में रोबिंद अव्वल रहे। विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्पर्धाओं का शुभारंभ बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। सीनियर बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में विक्रांत मिश्रा ने रौनक राठौर को शिकस्त दी। सब जूनियर बालक वर्ग में अभिशौर्य सिंह ने मोहम्मद सूफियान को हराया।
जूनियर बालक वर्ग में यश यादव ने अक्षम सिंह को परास्त किया। सीनियर बालिका वर्ग बैडमिंटन में प्रकृति वर्मा ने मोनिका राठौर को हराया। सब जूनियर बालिका वर्ग में शगुन ने आध्या सक्सेना को मात दी। सब जूनियर बालकों की कुश्ती प्रतियोगिता के 55 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभ यादव ने अभिषेक पाल को, 48 किलोग्राम भार वर्ग में अभय यादव ने शिवांस यादव को हराया।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग बालकों की 65 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में इंद्रेश कुमार ने आयुष यादव को पछाड़ा। सीनियर बालक वर्ग में रोबिंद सिंह ने सचिन कुमार को हराया।
समापन समारोह में जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिताओं का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, अनुराग तथा जीतू ने किया। निर्णायक मंडल में जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, कुलदीप यादव, अरुण यादव, विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य व अभिषेक पाल शामिल रहे।