{"_id":"6af60e6ae38c1ba1720c869a","slug":"51-teachers-holding-bed-degrees-under-scrutiny-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-151545-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बीएड डिग्री धारक 51 शिक्षक जांच के दायरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बीएड डिग्री धारक 51 शिक्षक जांच के दायरे में
विज्ञापन
- 2004-05 सत्र के फर्जी और टेम्पर्ड प्रमाणपत्रों का मामला
- बेसिक शिक्षा परिषद ने मांगा कार्रवाई का ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के बीएड सत्र 2004-05 के फर्जी और टेम्पर्ड प्रमाणपत्रों के आधार पर उपाधि प्राप्त करने के आरोप में जिले के 51 शिक्षक जांच के दायरे में हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने इन शिक्षकों के प्रकरणों में अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से संबंधित सूचना परिषद को भेज दी गई है।
इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने 10 नवंबर को बीएसए को पत्र जारी किया था। इसमें पूर्व में 23 जुलाई और 10 सितंबर को दिए गए निर्देशों का भी हवाला दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई उच्चतम न्यायालय में राजेश कुमार चतुर्वेदी व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य मामले में 13 मई 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में की जा रही है। परिषद ने शिक्षकों के प्रकरणों में अब तक हुई कार्रवाई का विवरण निर्धारित प्रारूप में गूगल शीट पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए थे। साथ ही हस्ताक्षरित सूचना 12 नवंबर तक ईमेल के माध्यम से भेजने को कहा गया था। बताया कि परिषद के सचिव की ओर से मांगी गई जानकारी भेज दी गई है।