फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Robbery revealed after five days, two criminals arrested

Farrukhabad News: पांच दिन बाद लूटकांड का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 06 Feb 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 06 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Robbery revealed after five days, two criminals arrested
फर्रुखाबाद/राजेपुर। सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है।
विज्ञापन

एक फरवरी को थाने से करीब दो किलोमीटर दूर कार सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी लकी खान के मुनीम रामऔतार को गोली मारकर नकदी व जेवर लूट लिए थे। घटना वाले दिन पुलिस बदमाशों की सुरागकशी में लगी थी। गुरुवार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार बैरियर में टक्कर मारते हुए निकली।
विज्ञापन

पुलिस ने कार का पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश कार से उतरकर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश सुमित यादव निवासी प्रहलादपुर थाना जैथरा जनपद एटा घायल हो गया। पुलिस ने सुमित व उसके साथी शिवम पुत्र मुनेश कुमार निवासी थाना अलीगंज जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि सुमित यादव के पास से एक 315 बोर तमंचा, तीन जिंदा तथा दो कारतूस को खोखे मिले हैं। शिवम के कब्जे से एक खोखा एक जिंदा कारतूस मिला है। 26 हजार रुपये भी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त कार शिवम के पिता मुनेश कुमार के नाम है। कार में पुलिस का फर्जी लोगो लगा रखा था। उन्होंने बताया मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश भागने में सफल हुए। घटना का खुलासा करने के बाद एएसपी संजय सिंह ने बताया कि दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।तीन भागने में सफल रहे। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
---------------


घायल मुनीम ने गोली मारने वाले की पहचान की
मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सर्राफा व्यापारी लकी खान के घायल मुनीम रामऔतार को बुलवाया। घायल मुनीम ने बदमाश सुमित को देखकर कहा इसी ने गोली मारी थी। व्यापारी लकी खान ने बताया कि घटना के समय शिवम गाड़ी चला रहा था।

-----------------


सुमित पर दर्ज हैं पांच मुकदमे
गोली लगने से घायल हुए बदमाश सुमित कुमार पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। सुमित पर थाना कंपिल, राजेपुर में एक-एक व एटा जनपद के थाना अलीगंज में एक और थाना जैथरा में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed