{"_id":"600d64948ebc3e32ea4efe8b","slug":"roadways-bus-overturned-on-highway-accident-survived-farrukhabad-news-knp607815629","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में इटावा-बरेली हाइवे पर पलटी रोडवेज बस, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में इटावा-बरेली हाइवे पर पलटी रोडवेज बस, हादसा टला
विज्ञापन
बघार नाले पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : FARRUKHABAD
हाईवे पर पलटी रोडवेज बस, हादसा बचा
फर्रुखाबाद। बरेली से इटावा जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस हाईवे पर घने कोहरे में पलट गई। बस में सवार 30 यात्री बाल-बाल बच गए। आसपास के लोगों की मदद से सवारियों को निकाला गया। एआरएम ने दूसरी बस से यात्रियों को इटावा तक पहुंचाया।
इटावा डिपो की अनुबंधित बस रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घने कोहरे के कारण हाईवे पर बघार नाला की पुलिया की दीवार से टकरा कर पलट गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला। बस में 26 यात्री और चार स्टाफ सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। चंद यात्रियों को मामूली चोट होने से कोई भी अस्पताल जाने के लिए राजी नहीं हुआ। इसाी दौरान मथुरा जा रही शाहजहांपुर डिपो की बस पहुंची। उससे सभी यात्रियों को बेवर भेज दिया गया।
सूचना मिलते ही प्रभारी एआरएम शिवदयाल दुबे ने दूसरी बस भेजकर बेवर से यात्रियों को इटावा पहुंचाया। उन्होंने घटनास्थल का दौरा भी किया। बस के परिचालक जगपाल सिंह, निवासी नरथरा, थाना किशनी, मैनपुरी, हाल निवासी छिबरामऊ ने बताया कि बस को इटावा के बसरेहर थाने के गांव लोहा निवासी राहुल चला रहा था। घने कोहरे की वजह से दोनों लोग आगे बैठे थे। धीरे-धीरे बढ़ रहे थे कि अचानक पुलिया की दीवार पर पहिया चढ़ने से बस पूरी पलट गई। किसी को चोटें नहीं आईं। पुलिस ने बस को सीधा करवा दिया है।