फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   roadways bus collision

रोडवेज बस की टक्कर से दंपती घायल, हालत गंभीर

Thu, 10 Nov 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
roadways bus collision
कायमगंज। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। चालक बस लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पैथान के मजरा कटैया नगला निवासी 45 वर्षीय लवकुश बाइक से पत्नी सगुना देवी के साथ बाजार जा रहे थे। तभी गांव रुटौल के पास सामने से रोडवेज की टक्कर से दोनों गिरकर टायर के नीचे पहुंच गए।
विज्ञापन

बस का पहिया दोनों के पैरों के ऊपर से निकल गया। वहां से गुजर रहे ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबे ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
पुलिस दोनों घायलों को टेंपो से सीएचसी लेकर पहुंची। वहां प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
घायल दंपती को जब पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची तो वहां के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। कोई भी कर्मचारी घायलों को टेंपो से उतारने के लिए नहीं बढ़ा तब पुलिस कर्मियों ने ही उन्हें उतारकर अस्पताल तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. सरवर इकवाल का कहना है कि यदि कोई लापरवाही हुई है तो व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
बाइक की टक्कर से युवक घायल
कमालगंज। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव पतौंजा निवासी मोहम्मद जहीन (35) गुरुवार सुबह बाइक से दानमंडी वापस घर जा रहा था। तभी गांव दानमंडी के निकट दूसरी बाइक के चालक ने मोहम्मद जहीन के टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। पीछे से जा रहे उसके भाई ने जाहितन को सीएचसी पहुंचाया। वहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed