फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Roadways bus breaks down, jammed on the middle of the road in Bholepur

Farrukhabad News: भोलेपुर में बीच सड़क पर रोडवेज बस खराब, जाम

Wed, 13 Dec 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus breaks down, jammed on the middle of the road in Bholepur
फर्रुखाबाद। दिल्ली से लौटी एक बस कार्यशाला तक नहीं पहुंच सकी। भोलेपुर में ओवरब्रिज के लिंक मार्ग पर खराब हो गई। इससे जाम लग गया। लोगों ने धक्का लगाकर हटाने का असफल प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद कार्यशाला से पहुंचे वाहन से उसे ले जाया गया।
विज्ञापन

स्थानीय रोडवेज डिपो की एक बस दिल्ली से शाम करीब तीन बजे लौटी। बस में तकनीकी खराबी के कारण चालक काफी धीमी गति से फतेहगढ़ कार्यशाला ले जा रहा था। बस जब भोलेपुर ओवरब्रिज के लिंकरोड पर पहुंची, तो खराब हो गई। संकरा मार्ग होने की वजह से वाहनों का जाम लग गया। वाहन चालकों ने जब दूसरी तरफ से निकलने का प्रयास किया, तो वहां भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ लोगों ने बस को धक्का लगाकर किनारे करने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। चालक की सूचना पर करीब एक घंटे बाद कार्यशाला से पहुंचे वाहन से खींचकर बस ले जाई गई। तब कहीं वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed