फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Roads, electricity, water, rural craving

सड़क, बिजली, पानी को तरस रहे ग्रामीण

Sun, 31 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Roads, electricity, water, rural craving

कायमगंज। च्योलारा और उलियापुर के ग्रामीण अंधेरे में जिंदगी बिताने को मजबूर हैं। गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय तक बिजली विभाग ने विद्युतीकरण तो किया लेकिन गांव में न तो पोल लगे और न ही तार खींचे गए। ग्रामीणों ने स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर से कटिया डालकर मोबाइल चार्ज करने का रास्ता बना लिया है। बिजली के अभाव में अधिकतर ग्रामीणों को शादी में मिले टीवी, फ्रिज शोपीस बने रखे हैं। गांव से मात्र 500 मीटर की दूरी पर नगर को रोशन करने वाला लुधैया पावर हाउस स्थित है लेकिन पास के गांव में बिजली ने मिलने से ग्रामीणों में रोष है।

विज्ञापन


नवाबगंज विकास खंड की ग्राम सभा इजौर का विद्युतीकरण हो चुका है, जबकि गांव से 100 मीटर की दूरी पर स्थित च्योलारा और उलियापुर में विद्युतीकरण नहीं हुआ है। गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय तक विभाग द्वारा 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगाकर स्कूल को बिजली दी है। बिजली के अभाव में ग्रामीणों ने स्कूल में लगे ट्रांसफार्मर में कनेक्शन कर अपने मोबाइल चार्ज करने का जरिया बनाते हुए लंबे तार खींच कर अपने घरों में पहुंचा लिए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई घरों में बच्चों की शादी में मिले टीवी, फ्रिज आदि उपकरण बिजली के अभाव में शोपीस बने रखे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण कई बार बिजली विभाग के अफसरों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गांव में विद्युतीकरण कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन किसी के भी कानों पर जूं नहीं रेंगी। चुनाव में वोट मांगने आने वाले नेता गांव में विद्युतीकरण कराने का दावा करते है, जीतने के बाद लौट कर नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के बच्चे आज भी केरोसिन से लैंप जलाकर पढ़ाई करते हैं।
गांव में 4000 की आबादी और 1300 मतदाता हैं। गांव में मात्र पांच हैंडपंप ही लगाए गए हैं। नालियों की सफाई त्यौहार पर सफाई कर्मियों को मिठाई व खाना देकर करानी पड़ती है। गांव में कभी भी सफाईकर्मी नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed