फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Roads damaged by rains and floods will be surveyed.

Farrukhabad News: बरसात और बाढ़ से टूटी सड़कों का होगा सर्वे

Tue, 22 Sep 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Roads damaged by rains and floods will be surveyed.
फर्रुखाबाद। बरसात और बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने संबंधित विभागों को सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई। बरसात और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत पर चर्चा की गई। लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, मंडी परिषद, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने अपने क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बताई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से वास्तविक स्थिति दर्ज करने को कहा। उन्होंने मरम्मत की प्राथमिकता तय करने और आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बजट मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू होगा और समय पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

गुणवत्ता पर जोर : डीएम ने सड़क निर्माण और मरम्मत में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article