{"_id":"5fe96b79a8532f09cb78739514154eb4","slug":"road-safety-traffic-rules-explained-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा, यातायात के नियम बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा, यातायात के नियम बताए
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में राजकीय बालिका इंटर कालेज
विज्ञापन
फतेहगढ़ में कार्यशाला आयोजित की गई। यहां छात्राओं को सड़क की सुरक्षा और
यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। छात्राओं को यातायात के चिन्हों के
बारे में बताया गया। इसके बाद शहर में व्यापारियों व समाजसेवियों को सड़क
सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यशाला में एसडीएम दिनेश मिश्रा ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलवाई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने कहा कि वैध लाइसेंस के बिना किसी को वाहन नहीं चलाना चाहिए। दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हमेश हेलमेट का प्रयोग करें।
सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से हादसा हो सकता है। वाहन चलाते समय मोबाइल से बात नहीं करें। मोबाइल से बात करते समय अगर कोई दूसरा वाहन आ जाता है तो हादसे की स्थिति बन जाती है। दोनों तरफ देखकर ही सड़क पार करें। अगर कोई वाहन आ रहा है तो सड़क पार नहीं करनी चाहिए। एआरटीओ देवमणि भारती ने छात्राओं को यातायात के चिन्हों की जानकारी दी।
इस दौरान प्रधानाचार्या मीना यादव व विद्यालय के शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं। इसके बाद शहर में व्यापारियों, समाजसेवियों और ट्रांसपोर्ट मालिकों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।