फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Road built for Rs 9.50 lakhs sank within 10 months

Farrukhabad News: 10 माह में ही धसक गई 9.50 लाख से बनी सड़क

Fri, 15 Mar 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Road built for Rs 9.50 lakhs sank within 10 months
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत महलई को जाने वाली 9.50 लाख से बनी सड़क 10 माह में ही धसक गई। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। शिकायत के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत महलई में क्षेत्र पंचायत से इसी वर्ष करीब 9.50 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क बनाई गई। यह सड़क एक बरसात भी नहीं झेल सकी। करीब 10 मीटर सड़क की मिट्टी सहित ईंटें धसकने से यह सड़क जानलेवा हो गई है। महीनों से टूटी सड़क पर कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि यदि भरी हुई ट्रैक्टर-ट्राॅली या अन्य बड़ा वाहन सड़क से निकले तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। करीब एक पखवाड़ा पहले ग्राम पंचायत सचिव ने भी बीडीओ को इस संबंध में पत्र दिया। फिलहाल इस सड़क की कोई सुधि नहीं ली गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र पंचायत से बनी सड़क का दो वर्ष तक ग्राम पंचायत से मरम्मत कार्य भी नहीं कराया जा सकता है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत से सड़क ठीक कराने का अधिकारी दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ बढ़पुर बलराम ने बताया कि सचिव ने उन्हें मामले की जानकारी दी है। सड़क की गुणवत्ता खराब नहीं है। बरसात अधिक होने से सड़क धसक गई है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को पत्र जारी किया है। यदि ठेकेदार सड़क की मरम्मत में हीलाहवाली करेगा तो जमा की गई धरोहर राशि से सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed