फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   road accident

पिकअप की टक्कर से टेंपो सवार पांच घायल

Thu, 26 Dec 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
road accident
शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। गुरुवार की सुबह फर्रुखाबाद की ओर से आ रही पिकअप के चालक ने लापरवाही से हजियांपुर चौराहे के पास सामने से आ रहे टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो में सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। वहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह टेंपो में सवार लोग ढाईघाट पर गंगा स्नान कर वापस आ रहे थे। हजियांपुर चौराहे के पास सामने से आ रही पिकअप के चालक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। इसमें सवार हरीराम, चालक दीपक, विमला पत्नी राम सिंह निवासीगण मझंना, हरीराम की रिश्तेदार धनदेवी पत्नी राम प्रकाश निवासी गांव बीगंपुर थाना पटियाली जिला कासगंज, गिरंद शंकर निवासी मोहल्ला शमशेर नगर थाना शमसाबाद घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर आई यूपी 112 के जवानों ने सभी घायलों को सीएचसी में पहुुंचाया। विमला देवी की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया है। एसओ जेएल सोनकर ने बताया कि अभी दुर्घटना के मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed