फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   riharsal

20 मिनट का रास्ता, एक घंटे में पहुंची एंबुलेंस

Wed, 05 Jan 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
riharsal
फतेहगढ़ स्थित सीएचसी में रिहर्सल करते स्वास्थ्य कर्मी व खड़ीं जेडी सरोजबाला। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की मॉक ड्रिल में एंबुलेंस प्रबंधन की कमियों ने तैयारियों की पोल खोल दी। 108-एंबुलेंस दो घंटे में मरीज को अस्पताल पहुंचा सकी, जबकि मुश्किल से 30-40 मिनट का रास्ता है। इस पर जेडी ने दोबारा रिहर्सल कराई। दूसरी बार में भी वह समय पर नहीं पहुंच सकी। मरीज के कॉल करने पर एंबुलेंस एक घंटे बाद उसके घर तक पहुंची, जबकि मात्र 15-20 मिनट लगने चाहिए थे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को परखने के लिए चार बार मॉक ड्रिल हो चुकी है। मंगलवार को फतेहगढ़ सीएचसी (एल-2 अस्पताल) में संयुक्त निदेशक कानपुर मंडल डॉ. सरोजबाला ने पहुंचकर अपने सामने मॉक ड्रिल कराई। गांव बड़ी बरौन निवासी आशा कार्यकर्ता मीरा देवी व मुन्नी को मरीज बनाया गया। उन्होंने तबीयत बिगड़ने पर 11:04 बजे एंबुलेंस को फोन किया और तत्काल मदद मांगी। 15 से 20 मिनट में एंबुलेंस पहुंचनी चाहिए थी लेकिन एक घंटे बाद 12 बजे उनके घर पहुंची। दोनों मरीजों को पहले सीएचसी बरौन लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। इस पर मरीजों ने दोपहर एक बजे दोबारा फोन किया।
विज्ञापन

अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी फतेहगढ़ पहुंचाया। तब तक दो बज चुका था। एंबुलेंस पहुंचते ही स्टाफ नर्स मोना सिंह व पूजा सक्सेना ने उन्हें उतारा और डॉ. संध्या वर्मा ने जांच की। इसके बाद उपचार शुरू हुआ। वहीं अस्पताल में कुछ दवाएं भी कम थीं। रिहर्सल देखकर जेडी डॉ. सरोज बाला ने कहा कि यदि दो घंटे मरीज को पहुंचाने में लगेंगे तो जान कैसे बचाई जा सकेगी। उन्होंने रिहर्सल फेल करते हुए दोबारा कराने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएमओ डॉ. दीपक कटारिया, डॉ. अनुराग वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेडी डॉ. सरोज बाला ने बताया कि दोबारा रिहर्सल में भी एंबुलेंस को मरीज पहुंचाने में 55 मिनट लगे। दोबारा में सीएचसी बरौन से सीएचसी फर्रुखाबाद लाया गया, यह दूरी लगभग आठ किलोमीटर है। यहां तक पहुंचाने में 30-40 मिनट लगने चाहिए थे। अस्पताल में कुछ दवाओं की कमी थी, जिसे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी अस्पताल के लिए जनरेटर भी खरीदा जाना है। स्टाफ व डॉक्टर की भी कमी है, जिसके लिए निदेशालय को पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने सीएमओ को दोबारा प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। सभी अस्पतालों में अभी तैयारियां पूरी नहीं कही जा सकती हैं। कायमगंज सीएचसी में बुधवार को रिहर्सल होना है।

सीएचसी बरौन पर एंबुलेंस न होने से सिविल अस्पताल से एंबुलेंस भेजकर मरीजों को उठवाया गया। इस वजह से एक घंटा लग गया। मरीज लाने के दौरान रेलवे क्रासिंग बंद मिली, इससे अस्पताल तक पहुंचने में एक घंटा लगा। इस मामले में सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि एंबुलेंस के प्रबंधन में ही गड़बड़ी है। डीजी कार्यालय से उन्हें भेजे गए पत्र में कहा गया कि वह सीधे कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। बताया कि जेडी की ओर से एंबुलेंस की कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजी को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed