{"_id":"688126f9be40b474d3089fa3","slug":"rifle-and-box-missing-from-pac-camp-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-127282-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: पीएसी कैंप से राइफल और बक्सा गायब, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी, अधिकारी बोले- जांच की जा रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: पीएसी कैंप से राइफल और बक्सा गायब, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी, अधिकारी बोले- जांच की जा रही है
Wed, 23 Jul 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:46 PM IST
सार
Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में पीएसी कैंप से एक राइफल और कारतूसों से भरा बक्सा गायब होने से हड़कंप मच गया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीएसी कैंप से राइफल आदि की चोरी नहीं हुई है। राइफल मिसप्लेस हुई है। मामले की गहनता से जांच करवाई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में पुलिस लाइन स्थित 43वीं वाहिनी पीएसी कैंप में राइफल व बक्सा चोरी होने की जानकारी पर पुलिस के अधिकारियों में सनसनी मच गई। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हालांकि विभागीय अधिकारी इसे चोरी की वारदात मानने से इन्कार कर रहे हैं। उनके अनुसार राइफल व बक्सा कहीं रख दिया गया है, जो मिल नहीं रहा है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन फतेहगढ़ में 43वीं वाहिनी पीएसी कैंप है। बुधवार को पीएसी कैंप से राइफल व बक्सा गायब होने की जानकारी जैसे ही अफसरों को हुई तो एक के बाद एक अधिकारियों ने कैंप की तरफ रुख किया। एसपी आरती सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने पीएसी कैंप में मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
एक राइफल व कारतूसों भरा बक्सा चोरी
कैंप में रखे असलहों और कारतूसों की गिनती करवाई जा रही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं विभागीय सूत्रों ने बताया कि कैंप से एक राइफल व कारतूसों भरा बक्सा चोरी हुआ है। बक्से में एक लाख रुपये रखे होने की चर्चा है। अधिकारी अब उन कर्मियों के विषय में भी पता कर रहे हैं, जो अवकाश पर गए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन