फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rider injured in collision with car, bike , broken pole

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, पोल टूटा

Sun, 22 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 22 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rider injured in collision with car, bike , broken pole
जूता व्यापारी की बाइक में इनोवा चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद
विज्ञापन
गाड़ी बिजली के पोल में घुसकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों गाड़ियां कब्जे में कर ली हैं। फतेहगढ़ के गांव याकूतगंज निवासी शोयल अहमद की कोतवाली कचहरी मार्ग पर जूते की दुकान है। शोयल शनिवार को परिचित के यहां बाइक खड़ी कर एक शादी में चला गया। वह रविवार की सुबह

करीब 5 बजे बाइक से घर जा रहा था। करीब 5.30 पर जिला जेल चौराहा से चंद कदमा पर सामने से आ रही इनोवा चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से टकराने के बाद गाड़ी सीमेंट वाले बिजली पोल से जा टकराई। इससे गाड़ी और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। चालक गाड़ी छोड़कर  फरार हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से शू व्यापारी को नर्सिंग में भर्ती कराया गया। घायल के भाई शोयब ने बताया कि भाई बाइक से घर आ रहे थे।

सड़क हादसे में वह घायल हो गया। घायल का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में कर लिया। उधर, मैनपुरी के भोगांव जिले के भैंसरोली निवासी जदुवीर सिंह की पुत्री सोनू इंटर में पढ़ती है। वह शनिवार की शाम पाली में परीक्षा देने सर्वोदय इंटर कालेज रोहिला मैनपुरी में साइकिल से गई थी।

परीक्षा समाप्त होने पर साइकिल से घर लौट रही थी। उसके पीछे पिता भी साइकिल से थे। मनिहरी पुलिया के पास  पीछे से बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। घायल को पिता ने उसे लोहिया अस्प्ताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed