फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ram barat celebrated

Farrukhabad News: गाजे-बाजे संग जनकपुर पहुंची बरात, झांकियों ने मोहा मन

Fri, 16 Oct 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
ram barat celebrated
कमालगंज। बरषि सुमन सुर सुंदर गावहिं, मुदित देव दुंदुभि बजावहिं... अर्थात अयोध्या से जनकपुर के लिए निकली चारों भाइयों की बरात को देखकर देवदुंदुभियों ने फूल बरसाते हुए गीत गाए। देवतागणों ने आनंदित होकर नगाड़े बजाये। बृहस्पतिवार को राम बरात शोभायात्रा में मानो यही भाव दिखा। बरात में शामिल झांकियों ने मन मोहा तो रोड शो ने धूम मचाई। डीजे की धुन पर युवा मंडली जमकर झूमी। बरात के जनकपुर पहुंचने पर राम-सीता के जयकारों से मैदान गूंज गया।
विज्ञापन

कमालगंज की रामलीला में रामजन्मोत्सव से छठवें दिन राम बरात शोभायात्रा के अलौकिक उत्सव में श्रद्धालु डूब गए। फतेहगढ़ की ओर से ऐतिहासिक तपस्वी वाले बाग के पास से राम बरात आगे बढ़ी। सबसे आगे बैंड और फिर भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। विद्या की देवी मां सरस्वती, महादेव, राधा-कृष्ण, बांकेबिहारी, हनुमानजी, लक्ष्मीजी-विष्णु, नारद-विश्वामित्र की झांकियां भी मन मोह रही थीं।
विज्ञापन

सड़क पर खेला जा रहा नंदी का रोड शो रोमांच भर रहा था। मयूरी राधाकृष्ण रोड शो, खरगोश पांडा रोड शो के चारों ओर भीड़ रही। गोरिल्ला डांस में बच्चे जमकर झूमे। रामलीला कमेटी अध्यक्ष अजय माहेश्वरी, संरक्षक केशव गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मदन माहेश्वरी, महामंत्री डॉ. शिवकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल आदि भी व्यवस्था बनाने में शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed