फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   teenagers drowned in river

Farrukhabad News: गंगा में नहाने गई किशोरी गहरे पानी में डूबी

Fri, 16 Oct 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
teenagers drowned in river
कमालगंज। भाइयों के साथ घर से करीब सौ मीटर दूर गंगा नहाने गई किशोरी गहरे पानी में डूब गई। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंगा में खोजबीन की। पुलिस ने भी जानकारी ली और पांचाल घाट से गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। सात घंटे चली खोजबीन के बाद भी किशोरी को बरामद नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी विनोद वर्मा का पुत्र अनुराग (15), भाई रोहित (6) व बहन गुलशन (14) के साथ बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे घर से गंगा किनारे खड़ा भागा (रेती में खड़ी पतेल) ले जाने के लिए निकले थे। घर से करीब सौ मीटर दूर स्थित पंचायत सचिवालय के सामने तीनों गंगा में नहाने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से गुलशन डूब गई।
विज्ञापन

अनुराग व रोहित चीखने चिल्लाने लगे। आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंचे। कुछ ग्रामीणों ने गंगा में छलांग लगाकर खोजबीन शुरू की। पिता विनोद, मां नेमा देवी भी पहुंच गईं और बिलखने लगीं। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह व भोजपुर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार भी पहुंचे। परिजन से घटना के संबंध में पूछताछ की। तीन घंटे से अधिक समय बीत जाने पर भी जब किशोरी का पता नहीं चला, तो स्थानीय गोताखोरों ने खोजबीन से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पांचाल घाट से गोताखोरों को बुलवाया। इसके बाद जाल डालकर खोजबीन शुरू कराई गई। सीओ राजेश द्विवेदी ने बताया कि किशोरी की तलाश कराई जा रही है। अब तक उसका कोई पता नहीं चला है। अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया है। शुक्रवार सुबह फिर से तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पिता विनोद कुमार ने बताया कि तीनों बच्चे रेती से भागा लेने के लिए निकले थे। नहाते समय पुत्री डूब गई। विनोद के पांच पुत्री बबिता, गुलशन, अंजू, नेहा, कौशल्या, तीन पुत्र राहुल, रोहित व अनुराग हैं। बबिता का विवाह हो चुका है, जबकि राहुल गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी करता है। (संवाद)

---------

रोते हुए बोला भाई, जिंदगीभर के लिए छूटा बहन का हाथ

घटना के बाद भाई रोहित बिलखने लगा। रोहित ने बताया कि बहन गुलशन गहरे पानी में डूबने लगी तो अनुराग उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। लेकिन वह भी डूबने लगा। इस पर उसने अनुराग को खींच लिया। गुलशन को पकड़ा लेकिन हाथ छूट गया और वह डूब गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed