{"_id":"5d1759ce8ebc3e3cb0664fe4","slug":"returned-to-knees-led-by-divyang-e-tricycle-farrukhabad-news-knp4985612170","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुटनों से पहुंचे दिव्यांग, ई-ट्राईसाइकिल पाकर चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुटनों से पहुंचे दिव्यांग, ई-ट्राईसाइकिल पाकर चेहरे खिले
विज्ञापन
ई-ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम में आए निशक्त।
- फोटो : FARRUKHABAD
पैरों से 80 फीसदी दिव्यांगों को सांसद ने अपनी निधि से शनिवार को ई-ट्राईसाइकिलें वितरित कीं। घुटनों के बल समारोह स्थल तक पहुंचे दिव्यांग जब ई-ट्राईसाइकिल पर सवार हुए तो उनके चेहरे खिल उठे।
केंद्र सरकार की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की एडिप योजना के तहत जनवरी 2018 में 166 दिव्यांगों का चयन किया गया था। इसमें 37 हजार कीमत की एक ई-ट्राईसाइकिल खरीद के लिए 25 हजार रुपये केंद्र व 12 हजार सांसद मुकेश राजपूत ने अपनी निधि से दिए थे।
शनिवार को फतेहगढ़ के मूक-बधिर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सांसद ने कायमगंज क्षेत्र के गांव मदारपुर अल्लाहपुर निवासी ममता, सूरजपुर निवासी कालीचरन, जौरा निवासी प्रेमसागर शाक्य, सिद्धगोपाल शाक्य, जहानगंज क्षेत्र के गांव बहोरा निवासी मीना व अमृतपुर निवासी दिव्यांग वीरेंद्र को ई-ट्राईसाइकिल सौंपी।
विज्ञापन
उन्हें सावधानी से चलाने का तरीका भी बताया गया। उन्होंने आगे भी दिव्यांगों का सहयोग करने का भरोसा दिया। ई-ट्राईसाइकिल लेकर दिव्यांग चले तो उनके चेहरे पर खुशी का ठिकाना न था। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने दिव्यांगों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलन कर मां सरस्वती का माल्यार्पण किया गया। दिव्यांगों को परिसर में ई-ट्राईसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी दुर्गादत्त शुक्ला, रमेश राजपूत, अनिल मिश्रा, दिलीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
राजकीय आश्रम पद्धति मोहम्मदाबाद की प्रवक्ता सुधा पांडेय रहीं। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि जो दिव्यांग समारोह के दौरान नहीं पहुंच सके उन्हें फोन कर बुला लिया गया। शाम तक सभी ई-ट्राईसाइकिल वितरित कर दी गईं।