{"_id":"a748e3d4af4e21304474b5d1688a18b9","slug":"retired-army-looted-bike-riders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी से बाइक सवारों ने 10 हजार रुपये लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड फौजी से बाइक सवारों ने 10 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर टाली से आलू बेच कर घर लौट रहे रिटायर्ड फौजी को बाइक सवार युवकों ने रास्ते में घेर मारापीटा और 10200 रुपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद किसान से मामले की जानकारी की।
गांव नगला भवानी सिंह निवासी सेवानिवृत्त फौजी अवेधश सिंह गुरुवार को ट्रैक्टर ट्राली से मंडी आलू बेचने आया था। वह आलू बेच कर शाम के समय वापस घर लौट रहा था। गांव पट्टी खुर्द के पास तीन बाइकों से छह युवक आए और अवधेश सिंह के ट्रैक्टर के आगे बाइक खड़ी कर दी। उन्होंने ट्रैक्टर को रोक दिया और नीचे उतर आया। उसके नीचे आते ही युवकों ने अवधेश को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।
मारपीट कर युवकों ने सेवानिवृत्त फौजी से 10200 रुपये छीन लिए और धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर घटना की जानकारी दी। दरोगा संजय सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। सेवानिवृत्त फौजी ने चार लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। दरोगा संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।