{"_id":"576438364f1c1b515911b7c7","slug":"retired-army-chased-the-miscreants-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":" रिटायर्ड फौजी ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड फौजी ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा
अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
चोर
कोतवाली क्षेत्र के गांव डूंगरपुर निवासी रिटायर्ड फौजी मुन्नू सिंह का मकान सड़क किनारे स्थित है। गुरुवार रात मुन्नू सिंह घर के बाहर सोए हुए थे। देर रात बदमाश घर की दीवार फांदकर इनके घर में घुस आए। खटपट की आवाज होने पर रिटायर्ड फौजी की पत्नी राजेश्वरी जाग गई।
इन्होंने बदमाश होने की जानकारी घर के बाहर सो रहे पति को दी। इस पर मुन्नू सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होने से बदमाश दीवार फांदकर मौके से भाग गए। सुबह घटना की सूचना ग्रामीणों में फैलते ही वह दहशतजदा हो गए।
मामले की सूचना थाने पर दी गई है। मुन्नू सिंह ने बताया कि घर में एक बदमाश घुस आया था। बाहर उसके साथी खड़े थे। फायरिंग करने से बदमाश भाग गए।