{"_id":"5efc7ce48ebc3e42ba563b40","slug":"retired-and-transferred-workers-will-have-to-leave-government-house-farrukhabad-news-knp568568579","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी आवासों से बेदखल होंगे रिटायर्ड व स्थानांतरित कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी आवासों से बेदखल होंगे रिटायर्ड व स्थानांतरित कर्मी
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड व स्थानांतरित कर्मियों को छोड़ने होंगे सरकारी घर
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने डा. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल का बुधवार को निरीक्षण किया। उन्हें प्रभारी सीएमएस ने बताया कि अस्पताल के कई आवासों में रिटायर अथवा स्थानांतरित कर्मियों का कब्जा है। इस पर आवास शीघ्र खाली कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एक्स-रे मशीनों को जेनरेटर से जोड़ने तथा प्लेटों की शीघ्र व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
डीएम मानवेंद्र सिंह दोपहर करीब एक बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी में हेल्पडेस्क, एक्स-रे रूम, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन रूम, आईसोलेशन वार्ड, कोविड-19 सैंपल काउंटर का निरीक्षण किया। सभी एक्स-रे मशीन चालू न होने पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर सीएमएस ने बताया कि बड़ी एक्स-रे मशीनें शुरू हो गई हैं। एक सप्ताह में जेनरेटर सप्लाई भी जोड़ दी जाएगी। प्लेट की समस्या का भी जल्द निदान कर दिया जाएगा।
डीएम को अल्ट्रासाउंड रूम में सीलन दिखी, तो इसे दूर करने के निर्देश दिए। ट्रूनेट मशीन से सैंपल की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। बताया गया कि नवीन आई-बिल्डिंग में डायलिसिस वार्ड बन रहा है। उसमें सिविल और इलेक्ट्रॉनिक काम शेष है।
विज्ञापन
सीएमएस ने बताया कि कई ऐसे कर्मचारी हैं, जो रिटायर हो चुके अथवा स्थानांतरित हो गए हैं, मगर आवास अभी तक खाली नहीं किए हैं। इस पर डीएम ने 15 दिन में आवासों को हर हाल में खाली कराने के निर्देश दिए। कहा कि यदि स्थानांतरित कर्मी भवन खाली नहीं करते हैं, तो उनका वेतन रोकने की कार्रवाई शुरू करें। निरीक्षण के दौरान अस्पताल स्टाफ मुस्तैद रहा।