फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Restriction on electrical material

विद्युत सामग्री पर लगी रोक, कैसे चालू हों निजी नलकूप

Sun, 22 Dec 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Restriction on electrical material
सामान्य योजना के तहत किसानों को निजी नलकूप के विद्युत कनेक्शन पर छूट मिल रही है। इससे जिले में लक्ष्य से चार गुने कनेक्शन जारी कर दिए गए। शासन से छूट की धनराशि विद्युत निगम को नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके चलते स्टोर से विद्युुत सामग्री देने पर रोक लगा दी गई। इससे कनेक्शन स्वीकृत होने व पैसा जमा करने के बावजूद किसान विद्युत सामग्री के लिए स्टोर के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। नलकूप चालू न हो पाने से फसलों की सिंचाई भी प्रभावित है।
विज्ञापन

किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए निजी नलकूप के विद्युत कनेक्शन पर सरकार सामान्य योजना के तहत 68 हजार रुपये की छूट है। इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अब तक विद्युत खंड ग्रामीण फतेहगढ़ व कायमगंज से 411 निजी नलकूप कनेक्शन स्वीकृत हो चुके हैं। विद्युत सामग्री के लिए फाइलें स्टोर भेज दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें ट्रांसफार्मर, पोल, तार आदि पूरी सामग्री मिलने से मात्र 64 नलकूप ही चालू हो चुके। जबकि 347 कनेक्शन अधर में लटके हैं। बेवर रोड भोलेपुर स्थित विद्युत स्टोर से मिली जानकारी के अनुसार 171 कनेक्शनों पर पोल, तार आदि सामग्री दी जा चुकी, जबकि ट्रांसफार्मर नहीं दिया गया। वहीं 171 कनेक्शनों पर कोई भी विद्युत सामग्री जारी नहीं की गई।

बताया गया कि जनपद में 100 कनेक्शन का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 411 कनेक्शन जारी हो चुके हैं। 6 दिसंबर को निदेशक वितरण विजय कुमार ने आदेश जारी कर निजी नलकूप कनेक्शनों पर विद्युत सामग्री जारी करने पर रोक लगा दी। इससे किसान स्टोर के चक्कर लगाकर खाली हाथ लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed