फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Reservation given to the driver from Mumbai, chance to try his luck

मुंबई से आए चालक को बदले आरक्षण ने दिया भाग्य आजमाने का मौका

Mon, 22 Mar 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Reservation given to the driver from Mumbai, chance to try his luck
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। बदले आरक्षण ने खुदागंज के लक्ष्मीकांत की किस्मत बदल दी है। वह मुंबई में टैक्सी चलाना छोड़कर एक साल से गांव में संपर्क में लगे थे। दो मार्च को जारी प्रस्तावित आरक्षण सूची में प्रधान पद सामान्य होने पर वह मुंबई लौट गए। बदले आरक्षण में सीट एससी महिला के लिए आरक्षित होने पर गांव आकर मां को चुनाव लड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खुदागंज निवासी लक्ष्मीकांत उर्फ झब्बू पढ़ाई के बाद 2010 में मुंबई चले गए थे। वहां टैक्सी चलाने लगे। खर्च निकालकर 20 हजार रुपये महीने की कमाई होने लगी। पंचायत चुनाव में प्रधान पद अनुसूचित जाति (एससी) के लिए अरक्षित होने की उम्मीद में एक वर्ष पूर्व गांव लौट आए थे। एक वर्ष से ग्रामीणों के बीच रहकर अपने पक्ष में माहौल बना रहे थे।
विज्ञापन

दो मार्च को जारी आरक्षण सूची में प्रधान पद सामान्य (अनारक्षित) होने से लक्ष्मीकांत को मायूसी हुई। वह मुंबई लौट गए थे। हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा आरक्षण होने पर प्रधान पद एससी महिला के लिए आरक्षित होने पर लक्ष्मीकांत फिर गांव लौट आए हैं। उन्होंने मां को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed