फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rescue from Corona spills onto Suman-K's YouTube

कोरोना से बचाव को ‘सुमन-के’ का यू-ट्यूब पर धमाल

Sun, 19 Apr 2020 08:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Rescue from Corona spills onto Suman-K's YouTube
सुमन के विधि से छह चक्रों में हाथ धोने का तरीका बताते बच्चे। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस से बचाव के लिए यू-ट्यूब पर ‘सुमन-के’ की धूम है। यह वीडियो कक्षा 6 के दो बच्चों का है। ‘सुमन-के’ कोई दवाई नहीं है, यह छह चक्रों में हाथ धोने का तरीका है। इसके शार्टफार्म को जोड़कर ‘सुमन-के’ तैयार हुआ है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया कोरोना से जंग जीतने को सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन पर जोर दे रहे हैं। विकास भवन में हाथ धोने के लिए वॉशबेसिन लगवाने के साथ साबुन की भी व्यवस्था है। इससे जो भी वहां आए साबुन से हाथ धोकर ही प्रवेश करे। वहीं उनके घर के बच्चे भी लॉकडाउन के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

कक्षा 6 की छात्रा सीडीओ की बेटी वंशिका पैंसिया व भांजे दिव्यांशु सोखर ने हाथ धोने की विधि ‘सुमन-के’ अपनाई। यह हाथ धोने की पूरी विधि के छह शब्दों के पहले अक्षर का जोड़कर बनाया गया है। दोनों बच्चों का वीडियो सीडीओ ने बनाया और उसे यू-ट्यूब पर अपलोड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें वंशिका अपने भाई दिव्यांशु को ‘सुमन-के’ को समझाते हुए एक मिनट में 6 चक्रों से हाथ धोने का तरीका बता रही है। एस से सीधा, यू से उल्टा, एम से मुट्ठी, ए से अंगूठा, एन से नाखून और के से कलाई धोने का तरीका बताया है। यह वीडियो लोग खासा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed