{"_id":"5f805d768ebc3ec5ed5ab027","slug":"report-on-village-head-and-nephew-in-capturing-barn-land-farrukhabad-news-knp5873704175","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलिहान की भूमि कब्जाने में ग्राम प्रधान व भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलिहान की भूमि कब्जाने में ग्राम प्रधान व भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
गांव सलेमपुर दूदेमई में खलिहान की भूमि पर किया गया कब्जा।
- फोटो : FARRUKHABAD
खलिहान की भूमि कब्जाने में ग्राम प्रधान व भतीजे पर रिपोर्ट
कायमगंज। तहसील क्षेत्र के गांव सलेमपुर दूदेमई में ग्राम समाज के राजस्व अभिलेखों में दर्ज खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में ग्राम प्रधान व उनके भतीजे फंस गए हैं। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर दोनों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनयम की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सलेमपुर दूदेमई की कुछ भूमि राजस्व अभिलेखों में खलिहान दर्ज है। इसके कुछ भाग पर ग्राम प्रधान मोहम्मद इलियास खां उर्फ बाबा व उनके भतीजे मुशायद उर्फ शीलू ने बुनियाद भर ली और मिट्टी डालकर टिन शेड डाल लिया। क्षेत्रीय लेखपाल ने अवैध कब्जा करने से कई बार रोका, लेकिन इन लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया।
लेखपाल उदय प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने एसडीएम से ग्राम प्रधान द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत की थी। एसडीएम सुनील कुमार के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल ने ग्राम प्रधान व उनके भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश भारती ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।