{"_id":"6490b20bc66a5e8b1b05eeba","slug":"report-on-two-for-breaking-into-the-house-and-fighting-farrukhabad-news-c-12-1-294325-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घर में घुसकर मारपीट, सामान तोड़ने में दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घर में घुसकर मारपीट, सामान तोड़ने में दो पर रिपोर्ट
Tue, 20 Jun 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज। घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट कर महिला को ले जाने के मामले में पुलिस ने दो पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़ित ने जेवर व नकदी ले जाने का भी आरोप लगाया है।
क्षेत्र के कुंडपुरा निवासी हुकुम सिंह ने कन्नौज जिले के गुरसहायगंज के गांव नरेंद्रपुर निवासी बब्लू व जयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि 4 जून को वह परिवार के साथ नवाबगंज के सिरौली स्थित रिश्तेदारी में तिलक समारोह में शामिल होने गया था। उसी दिन भतीजे का साला बबलू अपने साथी के साथ घर पहुंचा।
भाभी दिव्या, छोटे भतीजे राहुल व दिव्यांशू से गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर में रखा सामान तोड़फोड़ दिया। आरोपी भतीजे की पत्नी शालिनी को साथ ले गए। शालिनी साथ में जेवर व एक लाख 30 हजार रुपये भी ले गई।