{"_id":"67c346fbbe06d62f3b099666","slug":"report-on-six-including-college-manager-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-121278-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कॉलेज प्रबंधक समेत छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कॉलेज प्रबंधक समेत छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। जमीनी विवाद में कॉलेज प्रबंधक ने कक्षा 12 के संस्थागत परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल नहीं हाेने दिया। इसके बाद प्रबंधक ने घर पर चढ़ाई कर माता-पिता को पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज प्रबंधक समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी अखिलेश की पत्नी सुधा ने गांव के शिवकुमार, रामू, गौरव, वैभव, सुभाष और मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि उसने गांव के ही एक मकान का बैनामा कराया था। ये लोग उस पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। उसका पुत्र आयुष राजपूत कक्षा 12 का संस्थागत छात्र है। उसका परीक्षा केंद्र रक्षा देवी इंटर कॉलेज खिमसेपुर में है। मकान के विवाद के चलते काॅलेज प्रबंधक शिव कुमार ने 24 फरवरी को संपन्न होने वाली परीक्षा में उसे शामिल नहीं होने दिया, विद्यालय के गेट से भगा दिया और कहा कि उसे अपने विद्यालय में परीक्षा नहीं देने देंगे।
शुक्रवार को शिव कुमार और गौरव हाथों में लाइसेंसी पिस्टल, रामू लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक, सुभाष और वैभव लाठी-डंडे और मोहित नाजायज तमंचा लेकर उसके दरवाजे पहुंचे, गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। असलहों की बटों और लाठी-डंडों से उसे और पति को पीट दिया। इससे दोनों के गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर पड़ोस के अजय सिंह, भूरे के अलावा कई लोग आ गए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।