फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on eight including SDO, JE and Lineman

एसडीओ, जेई व लाइनमैन समेत आठ पर रिपोर्ट

Mon, 17 Oct 2022 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Report on eight including SDO, JE and Lineman
कमालगंज। बिजली चेकिंग के दौरान घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एसडीओ, तीन जेई व चार लाइनमैनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी शोभाराम ने जहानगंज के गांव गड़ाखेड़ा निवासी लाइनमैन दिवारीलाल, अरविंद, भोलेपुर निवासी अमित कुमार, भोपट पट्टी निवासी धीरज, भोलेपुर उपकेंद्र के एसडीओ विनोद कन्नौजिया, जेई संदीप कुमार, वेदप्रकाश भारती व याकूतगंज के जेई कैलाश चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इसमें कहा कि वह गांव के विशाल कटियार का खेत बटाई पर करता है। 30 अगस्त की सुबह वह विशाल के घर की छत पर मक्का सुखाने के लिए डाल रहा था। विशाल घर पर नहीं था, महिलाएं व उनके बीमार पिता थे। दोपहर 12 बजे बिजली विभाग की टीम पुलिस बल के साथ दरवाजे को धक्का देकर घर में घुस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर विशाल के न होने की बात कहने पर उन्होंने अभद्रता की।
विरोध करने पर मारपीट कर दी। उसी समय विशाल व अन्य लोग आ गए। इसके बाद सभी के साथ मारपीट की। चारों लाइनमैनों ने मामला रफा दफा करने को विशाल से 20 हजार रुपये मांगे। टीम के लोग शिकायत करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर चले गए। लाइनमैन आए दिन लोगों से रुपये की वसूली करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed