फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on dowry murder filed against six people including husband

पति सहित छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 06 May 2020 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Report on dowry murder filed against six people including husband
पति सहित छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कमालगंज। फंदे पर महिला का शव लटका मिलने के मामले में पुलिस ने मामा की तहरीर पर पति सहित छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी ने गांव पहुंच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिए।
जनपद औरैया कोतवाली विधूना क्षेत्र के गांव जागूपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने गांव देवरान गढ़िया निवासी भांजी सोनम के पति किशन सिंह उर्फ सनी, रानू पुत्रगण अरविंद सिंह, रेखा पत्नी अरविंद, रिशू पुत्री अरविंद, आशा पत्नी रानू व अरविंद पुत्र ब्रजेश के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इसमें कहा कि उसने सोनम (23) पुत्री सुबोध सिंह की शादी तीन वर्ष पूर्व देवरान गढ़िया निवासी किशन उर्फ सनी के साथ की थी। बहन के निधन के बाद भांजी की परवरिश उसने ही की थी। बहनोई सुबोध बढ़पुर किसानन नगला में रहते हैं। शादी के बाद से ही आरोपी दहेज के लिए भांजी को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहने लगे कि मामा व नाना से दो लाख रुपये, एक बाइक व सोने की चेन लेकर आओ।उसने दहेज देने से इनकार कर दिया। इस कारण उसकी हत्या कर दी। बुधवार को एएसपी त्रिभुवन सिंह व प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह आरोपियों की गिरफ्तारी को गांव पहुंचे। घर में कोई नहीं मिला। प्रधान देवेंद्र सिंह ने एएसपी को बताया कि सोनम के एक साल के पुत्र को उनके भाई ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed