{"_id":"68fcbb95ad07d060fa0de2be","slug":"report-of-wifes-murder-in-protest-against-relationship-with-sister-in-law-farrukhabad-news-c-12-1-jhs1001-1307177-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भाभी से संबंध के विरोध में पत्नी की हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भाभी से संबंध के विरोध में पत्नी की हत्या की रिपोर्ट
Sat, 25 Oct 2025 05:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 25 Oct 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन (एडीजी) के आदेश पर मोहम्मदाबाद कोतवाली में महिला की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसमें भाभी के साथ संबंध में हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
जिला कन्नौज थाना इंदरगढ़ के गांव पुरौटिया निवासी शिव सिंह ने एडीजे के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उन्होंने पुत्री लक्ष्मी देवी की शादी 15 साल पहले मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सरैदा निवासी सनी से की थी। आरोप लगाया कि पति के भाभी से संबंध हो गए। लक्ष्मी ने इसका विरोध किया तो 10 सितंबर की शाम सूचना मिली कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है।
शिव सिंह ने बताया कि वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो पुत्री बरामदे में खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। अधिकांश ससुरालीजन लापता थे। सूचना और पोस्टमार्टम के बाद भी कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। एसपी, जिलाधिकारी और सीओ मोहम्मदाबाद से फरियाद पर भी नहीं सुनी गई। इसके बाद शिव सिंह ने एडीजे से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी मोहम्मदाबाद विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि एडीजी के आदेश पर पति सनी, जेठानी, सास, ससुर और जेठ पर रिपोर्ट लिख ली गई है।