{"_id":"60d8a91c8ebc3e09ca01defe","slug":"report-of-rape-and-abortion-on-zip-member-farrukhabad-news-knp6368304153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य पर दुष्कर्म व गर्भपात कराने का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं सदस्य पर दुष्कर्म व गर्भपात कराने का मुकदमा
विज्ञापन
जिपं सदस्य पर दुष्कर्म व गर्भपात कराने की रिपोर्ट
मोहम्मदाबाद। सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के समर्थक सदस्य सहित चार लोगों के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म व जबरन गर्भपात कर अश्लील फोटो व वीडियो बनाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला ने छह दिन पहले अपहरण के प्रयास का आरोप लगाकर पूरे परिवार की जान को खतरे की भी बात कही है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने जिपं सदस्य आलोक यादव, राघवेंद्र यादव व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात, अश्लील फोटो, वीडियो बनाने व छह दिन पहले अपहरण का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि पति ट्रक चालक है और अक्सर घर से बाहर रहता है।
आलोक यादव राजनीतिक व्यक्ति है। वर्ष 2020 में गांव में पार्टीबंदी में पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज हो गया था। मुकदमे में पैरवी करने के लिए पति ने आलोक से मुलाकात की।
विज्ञापन
इसके बाद आलोक का घर पर आना जाना हो गया। मुकदमे से बचाने का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करवा दिया। आरोप लगाया कि उसने अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी भी दी थी।
21 जून को वह अपने साथी राघवेंद्र व दो अज्ञात लोगों के साथ बाइकों से आया और अपहरण का प्रयास कर जान से मारने की धमकी दी। उधर, सपा से जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. सुबोध यादव ने बताया कि आलोक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में हैं। इसलिए भाजपा के इशारे पर मुकदमा दर्ज कर उत्पीड़न किया जा रहा है। पार्टी इसका खुलकर विरोध करेगी।