{"_id":"62780fe342a5ff45026e233a","slug":"report-maarpeet-kisaan-farrukhabad-news-knp6956775175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर लेटे किसान को लहूलुहान करने में दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे पर लेटे किसान को लहूलुहान करने में दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। दरवाजे के पास लेटे किसान को युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। एसपी के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाया है।
थानाक्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी रामतीर्थ कटियार ने संजू व बृजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि गुरुवार रात नौ बजे वह घर के दरवाजे के पास सो रहा था, तभी गांव के संजू व बृजेश पहुंचे और अभद्रता करने लगे।
विरोध करने पर उसे लोहे की राड से पीट दिया। सिर व हाथ में चोट आई। पड़ोसियों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली और कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।