फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report filed on six people in the murder of a farmer

Farrukhabad News: किसान की हत्या में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Apr 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 29 Apr 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Report filed on six people in the murder of a farmer
कमालगंज। थाना क्षेत्र के नगला केसरी निवासी किरन देवी ने गांव के ही रामनरायन, फूल सिंह, फेरु सिंह, कल्याण सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बताया कि रामनरायन ने उसके पति संतोष कुमार से बहला फुसला कर खेत का तीसरा हिस्सा चार लाख रुपये में तय कर तीन जून 2019 को बैनामा करा लिया था। मौके पर आरोपी ने पति को 1.20 लाख रुपये देकर बाकी तीन लाख घर पर देने की बात कही। कई बार मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। बकाया रुपया न मिलने पर उसने व पति ने जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ा। 18 दिसंबर 2022 को आरोपी दिल्ली से आया और पति को पकड़ कर जबरन कार में डाल लिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी बंदूक लहराते हुए लोगों के आने पर भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद 21 दिसंबर 2022 की सुबह आठ बजे पति संतोष कुमार काम करने के लिए घर से गया था।इसके बाद सूचना मिली कि उसके पति का शव गांव के पास बाग में फांसी के फंदे पर लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जाकर देखा था तो पति के गले में पड़ा स्टॉल रामनरायन की पत्नी का था। आरोपियों ने तीन लाख रुपये व जमीन हड़प कर पति की हत्या कर दी थी। पति की मौत के बाद आरोपियों ने खेत पर जबरन कब्जा कर लिया। विरोध करने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed