{"_id":"63d6bd3baa6470090d36f503","slug":"report-filed-for-running-away-with-five-lakh-rupees-of-fees-farrukhabad-news-knp741124514-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फीस के पांच लाख रुपये लेकर भागने में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फीस के पांच लाख रुपये लेकर भागने में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जहानगंज। महाविद्यालय के छात्रों की फीस और खर्चे के एकत्रित पांच लाख रुपये लेकर लिपिक भाग गया। स्कूल की व्यवस्थापक ने लिपिक पर मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव बंथलशाहपुर में प्रेमनारायण ईश्वर दयाल महाविद्यालय है। उसमें सात साल से मूसाखिरिया गांव के सुरजीत यादव को लिपिक के तौर पर रखा था। लिपिक पर छात्रों की फीस जमा करने और कॉलेज के खर्चे की जिम्मेदारी थी। कुछ दिनों से उसके पास करीब पांच लाख रुपये एकत्रित हो गए थे। 15 दिन पहले सुरजीत रुपये लेकर कॉलेज से गायब हो गया। स्कूल की व्यवस्था देख रहीं राममूर्ति राजपूत कई बार सुरजीत के घर गईं, मगर उसने रुपये नहीं दिए।
शनिवार को सुरजीत ने गाली गलौज कर धमकी दी। राममूर्ति की तहरीर पर सुरजीत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।