फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report filed for firing on area manager of pesticide company

Farrukhabad News: पेस्टीसाइड कंपनी के एरिया मैनेजर पर फायरिंग में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Nov 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 08 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Report filed for firing on area manager of pesticide company
फोटो- 12 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में राइफल लिए आरोपी। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : chineni news
फर्रुखाबाद। खाना खाने के बाद टहलते समय तेज रफ्तार कार चलाने से टोकने से गुस्साए भाजपा नेता के पुत्र ने पेस्टीसाइड कंपनी के एरिया मैनेजर व पत्नी पर लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने की नियत से फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कादरीगेट थाने के आवास विकास कॉलोनी में किराये पर रह रहे पेस्टीसाइड कंपनी के एरिया मैनेजर संजय सिंह मतोर मूल रूप से मेरठ के थाना मुनाली के नगला कपूरपुर निवासी हैं। वह अपनी पत्नी अर्चना के साथ बृहस्पतिवार रात टहलने के लिए निकले थे। जैसे ही लकूला रोड पर एक निजी स्कूल के सामने पहुंचे तो तेज रफ्तार कार चालक ने कार लहराई। संजय ने गाड़ी सही से चलाने की बात कही तो वह गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन

दंपती के अनुसार मना करने पर आरोपी ने कार में रखी उसके पिता की लाइसेंसी राइफल निकाल ली। इस पर छीना-झपटी हुई। पिता और परिजनों को आता देख दंपती भागे तो पीछे से आरोपी बादल श्रीवास्तव ने दो फायर किए। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग करता और साथ में भाजपा नेता पिता शरद श्रीवास्तव और अन्य भागते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित संजय की तहरीर पर बादल श्रीवास्तव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बादल ने शराब के नशे में कार में रखी पिता की लाइसेंसी राइफल से दो फायर किए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।


पिता का नाम हटवाने के लिए पुलिस ने तीन बार बदलवाई तहरीर
पीड़ित एरिया मैनेजर संजय ने बताया कि वह आरोपी को नहीं जानते थे। सुबह ड्यूटी जाना और रात को वापस आना रहता है। मगर पुलिस ने तीन बार तहरीर बदलवाकर अपने हिसाब से लिखवाई। उसमें पिता का नाम हटवा दिया जबकि बादल के साथ पिता, महिला और अन्य युवक दिख रहे हैं। वह एसपी से गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed