{"_id":"630d03adc09fd82dbc4744e9","slug":"report-filed-against-four-youths-in-cheating-case-farrukhabad-news-knp71532617","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती कराने के नाम पर तीन युवकों से 4.75 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती कराने के नाम पर तीन युवकों से 4.75 लाख की ठगी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेना में भर्ती कराने के नाम पर शाहजहांपुर के तीन युुवकों से 4.75 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जनपद शाहजहांपुर थाना कलान के गांव गिउड़ी निवासी शरदवीर 22 अगस्त को अग्निवीर भर्ती के लिए फतेहगढ़ आया था। मसेनी चौराहे के पास उसकी मुलाकात संजीव से हुई। संजीव ने बताया कि वह 7.50 लाख रुपये में सेना में भर्ती करा देगा। उसने संजीव की बात पर विश्वास कर घर से एक लाख रुपये मंगवाकर दे दिए।
जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव वहरिया निवासी देवेेश व थाना खुदागंज के गांव मिहाना निवासी आशीष कुमार सिंह की शरदवीर से मिलेट्री चौराहे पर मुलाकात हुई। देवेश ने बताया कि भर्ती कराने के लिए हरिओम से 5.75 लाख रुपये में बात हुई थी। 26 अगस्त को 1.25 लाख रुपये एडवांस में दे दिए थे। आशीष ने बताया कि जनपद शाहजहांपुर थाना पुवायां निवासी सुधीर फौजी से पांच लाख रुपये में भर्ती कराने की बात हुई थी। 27 अगस्त को सुधीर को 2.50 लाख रुपये दे दिए थे। गांव इकरी खेड़ा निवासी बलराम ने बताया कि संजीव ने उसको भी भर्ती कराने का झांसा देकर रुपये की मांग की थी। विश्वास न होने पर रुपये नहीं दिए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने शरदवीर की तहरीर पर संजीव, सुधीर फौजी, साधु यादव व हरिओम के खिलाफ तीन लोगों से 4.75 लाख रुपये सेना भर्ती के नाम पर ठगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किसी आरोपी पता नहीं मालूम है। जो मोबाइल नंबर उन लोगों ने दिए थे, वह भी बंद हैं। सीओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के मोबाइल नंबर से उनके बारे में पता करने का प्रयास किया जा रहा है।